Friday, 23 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

लैटिन अमेरिका के 9 दिवसीय दौरे पर मार्गेरिटा

By admin · · 2 min read · 123 views

साओ पाउलो। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो से दक्षिण अमेरिका की अपनी नौ दिवसीय आधिकारिक यात्रा की शुरुआत की। राज्य मंत्री अपने इस लंबे दौरे के दौरान उरुग्वे, बहामास, बारबाडोस और निकारागुआ के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।
मार्गेरिटा ने साओ पाउलो में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की और भारत और ब्राजील के बीच लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा साओ पाउलो में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके खुशी हुई। भारत और ब्राजील के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने और लैटिन अमेरिका में भारत की उपस्थिति का विस्तार करने में उनके प्रयास सराहनीय हैं।
विदेश राज्य मंत्री ने अपनी पोस्ट में आगे कहा मुझे विश्वास है कि यह रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे ब्राजील और लैटिन अमेरिका के साथ और अधिक गहन और विविधतापूर्ण जुड़ाव होगा, जिससे हमारे संबंधों की क्षमता का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा।
विदेश मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंत्री उरुग्वे के ओरिएंटल गणराज्य के निर्वाचित राष्ट्रपति यामांडू ओरसी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। बहामास में, वह नवंबर 2024 में गुयाना में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई चर्चाओं पर आगे के विजन पर बातचीत करेंगे। मंत्री की यात्रा निकारागुआ में समाप्त होगी, जहां वह कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment