Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

मार्शल आर्ट में डीके फाइट क्लब का शानदार प्रदर्शन, जियांश ने जीता गोल्ड

By admin · · 2 min read · 155 views

लखनऊ/ (रंजना ध्रुव प्रकाश): उन्नाव में आयोजित महोत्सव में मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में लखनऊ के डीके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में क्लब के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में मेडल अपने नाम किए।
सीनियर वर्ग में जियांश ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और अपने कोच और क्लब का नाम रोशन किया। वहीं, सीनियर वर्ग में ही रवि प्रताप ने सिल्वर मेडल जीता, जिससे क्लब की सफलता में एक और कड़ी जुड़ गई।
यूथ वर्ग में भी डीके फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। सुमित कुमार और नैतिक ने कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडल हासिल किए। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि क्लब के युवा खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं और भविष्य में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
डीके फाइट क्लब के डायरेक्टर और कोच ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके भविष्य के लिए अपनी उम्मीदें जाहिर कीं। उन्होंने कहा हमारे खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे क्लब के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुई और उनके हौसले को और बढ़ाने में सहायक रही।

admin

Leave a Comment