Wednesday, 22 July 2026
Latest News

भारतीय सवर्ण संघ ने उठाई “सवर्ण आयोग” की मांग

By admin · · 2 min read · 1 views

लखनऊ/ यूपी की राजधानी लखनऊ मे सवर्ण आयोग के गठन की पुरजोर मांग को लेकर आज यहाँ भारतीय सवर्ण संघ
ने एक बड़ी बैठक की। इस मौक़े पर भारतीय सवर्ण संघ की वेब साइट लांचिंग के साथ, सदस्य जागरूकता अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे सवर्ण आयोग के गठन, आर्थिक आधार पर जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक मे गॉव- गॉव जाकर सदस्यता अभियान चलाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
बैठक मे भाजपा के युवा नेता आशीष तिवारी का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया, आशीष तिवारी ने अपने सम्बोधन मे सवर्ण आयोग के गठन की जोरदार मांग रखी। बैठक मे संघ के राष्टीय महासचिव राधे श्याम तिवारी उर्फ साधु तिवारी ने आर्थिक आधार पर जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।
बैठक का आयोजन संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दुबे ने किया। इस मीटिंग के विशिष्ट अतिथि पूर्व आई जी, सवर्ण संघ के संरक्षक राजेश राय, पूर्व डी आई जी सवर्ण संघ के सरक्षक एस पी उपाधय, राष्टीय संगठन प्रभारी बी जी एस राणा, प्रदेश संरक्षक बब्बन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ए के दीक्षित, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, अवधेश सिंह शामिल रहे।
(ब्यूरो)
_

admin

Leave a Comment