Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद श्रीलंका से 19 मछुआरों की घर वापसी

By admin · · 2 min read · 9 views

श्रीलंका ने 19 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के रहने वाले यह मछुआरे श्रीलंका के कोलंबो से एयर इंडिया विमान के जरिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। मछुआरों की रिहाई में कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
भारतीय उच्चायोग ने बुधवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा घर वापसी! 19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया है और अब वे कोलंबो से चेन्नई जा रहे हैं।
दरअसल इन 19 मछुआरों मछुआरों को समुद्री सीमा पार करने के आरोप में पिछले महीने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें मयिलादुथुराई के नौ, पुदुकोट्टई के चार और पुडुचेरी में कराईकल के छह मछुआरे शामिल थे। ये सभी 6 मार्च को दो नावों पर सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।
मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसके बाद श्रीलंकाई अदालत ने मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया और उन्हें भारतीय दूतावास को सौंप दिया गया। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने मछुआरों को अपनी देखरेख में रखा उन सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके अलावा मछुआरों के पास पासपोर्ट न होने के कारण कांसुलर अधिकारियों ने उन सभी को आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र जारी किए और श्रीलंका से चेन्नई के लिए उड़ान टिकटों की भी व्यवस्था की।
बता दें कि तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में राज्य के सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि ऐसी स्थिति में भारतीय दूतावास उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment