Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में दिखा ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन’ का उत्साह

By admin · · 2 min read · 112 views

विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन’ के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान लॉन्च किया था।
नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ ही अमेरिकी, अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय दूतावासों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल रूप से इस अभियान के शुभारंभ में शामिल हुए।
न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा प्रोग्राम’ पर एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की। भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान ने भारतीय प्रवासी सदस्यों को अतुल्य भारत के राजदूत के रूप में कार्य करने और अपने अमेरिकी मित्रों और परिवारों को भारत की विविधता और सुंदरता को अनुभव करने के लिए प्रेरित करने को लेकर प्रोत्साहित किया।
काठमांडू स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारतीय दूतावास ने नेपाल के प्रवासी भारतीयों और व्यापारिक समुदाय के साथ देखो अपना देश पीपल्स चॉइस 2024 और चलो इंडिया- ग्लोबल डायस्पोरा अभियान के लाइव स्ट्रीम लॉन्च के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया भर के विभिन्न कोनों में स्थित देशों में भारतीय मूल के सदस्यों ने शपथ ली कि वह अपने स्थानीय दोस्तों को भारत की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
दरअसल पीएम मोदी ने श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों से कम से कम 5 गैर-भारतीय मित्रों को ‘बेमिसाल भारत’ की यात्रा करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया है। इस अभियान से न केवल भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि दुनिया भर के लोगों को विकास की राह पर आगे बढ़ते ‘न्यू इंडिया’ की झलक भी देखने को मिलेगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment