Sunday, 25 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

भारत की वित्तीय सहायता से नेपाल में निर्मित 2 स्कूल भवनों का उद्घाटन

By admin · · 2 min read · 108 views

भारत की वित्तीय सहायता से नेपाल में निर्मित 2 स्कूल भवनों का उद्घाटन

भारतीय दूतावास की वित्तीय सहायता से नेपाल के हुम्ला जिले में निर्मित दो स्कूल भवनों का बुधवार को उद्घाटन किया गया। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने स्थानीय सरकारी अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुम्ला जिले के सुदूर स्थानों पर भारत की सहायता से निर्मित दो परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
काठमांडू में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा नवीन श्रीवास्तव और स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने भारत की सहायता से हुम्ला जिले के सुदूर इलाकों में सारकेगढ़ ग्रामीण नगर पालिका में आने वाले सरस्वती सेकेंडरी स्कूल और चंखेली ग्रामीण नगर पालिका में आने वाले महादेव सेकेंडरी स्कूल की प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया।
भारतीय दूतावास के अनुसार, यह दोनों प्रोजेक्ट्स ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत पूरे किए गए हैं, जिसमें कुल 55.23 मिलियन नेपाली रुपये का अनुदान शामिल है। उद्घाटन समारोह में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों और स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति देखी गई।
बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत हमेशा विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल की मदद के लिए तैयार रहता है, जिसमें शिक्षा क्षेत्र भी प्रमुख है। पिछले सप्ताह ही काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख प्रसन्ना श्रीवास्तव ने भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित महेंद्र राष्ट्रीय सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन किया था।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment