Monday, 7 September 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

CPA कॉन्फ्रेंस की यात्रा पर घाना गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना

By admin · · 2 min read · 82 views

CPA कॉन्फ्रेंस की यात्रा पर घाना गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अंतरराष्ट्रीय मंच की कार्यशाला में जेंडर रिजर्वेशन पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 33 परसेंट महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर यह संदेश दिया कि सभी निकायों में 33 परसेंट महिलाओं का आरक्षण होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदन में जो महिला सदस्य चुनी जा रही है हमें उनका मार्गदर्शन और सशक्तिकरण करना होगा।
उन्होंने कहा कि मैं 1 साल पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया तो मैंने महिला विधायकों के एजेंडे के लिए एक पूरा दिन आरक्षित किया। उस दिन सभी महिला विधायकों के प्रश्नों को सदन में सुना गया और उन पर चर्चा की गई।
श्री महाना ने कहा कि एक पुरुष विधायक ने मुझसे पूछा कि आप 5 दिनों में एक दिन महिला विधायकों को दे रहे हैं तो मैं उनसे कहा कि पिछले 75 सालों में महिला विधायकों को पहला दिन दे रहा हूं पिछले 75 वर्षों में महिला विधायकों को यह अवसर उन्हें कभी नहीं दिया गया। एक उदाहरण के रूप में मैं कहना चाहूंगा कि हमारे यहां एक महिला विधायक करीब 20 वर्षों से अधिक विधानसभा में रही जब उन्हें बोलने का अवसर दिया तो उन्होंने अपना प्रश्न पूछा। इसलिए यह भी आवश्यक है कि जिन महिलाओं को सदन में चुना गया है उन्हें अपने प्रश्न पूछने का अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान की जाए।

admin

Leave a Comment