Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर रालोद फिर सक्रिय

By admin · · 2 min read · 101 views

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर रालोद फिर सक्रिय

लखनऊ/ यूपी में गन्ना, किसानों तथा मजदूरों की ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केंद्र बिंदु है। चीनी मिलों पर किसानों का गत सत्र का हजारों करोड़ रुपए बकाया है। जिसके कारण किसान, मजदूर, व्यापारी सब परेशान हैं। यह सभी वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। यूपी के किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य मांगों को लेकर आज राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष लखनऊ आशीष तिवारी ने डालीबाग स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त गन्ना आयुक्त, विश्वेश सिंह को सौंपा।
आशीष तिवारी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि चीनी मिलों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलम्ब ब्याज सहित किया जाये। अक्टूबर माह से नवीन गन्ना पेराई सत्र भी प्रारंभ हो रहा है, इस लिए अग्रिम सत्र के लिए आपके भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप 14 दिन में गन्ने के भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर एक रूपरेखा बनाई जाय।
ज्ञापन देने वालों में रालोद के वरिष्ठ नेता अफ़सर अली, प्रमोद शुक्ला, बिपिन द्विवेदी, चंदन गुप्ता, कृष्ण पाल पांडे आदि लोग प्रमुख थे।
(ब्यूरो

admin

Leave a Comment