Wednesday, 22 July 2026
Latest News

अयोध्या के मेयर बने तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी

By admin · · 2 min read · 5 views

अयोध्या के मेयर बने तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी

लखनऊ/ अयोध्या: यूपी स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना आज मण्डल एवं जनपद में निर्धारित समय सुबह 08 बजे से शुरू हुई। मतगणना प्रारम्भ होने सभी उम्मीदवारों में उत्साह था परन्तु जैसे ही मतगणना के राउंडवार परिणाम आने लगे तबसे अधिक मत पाये हुये उम्मीदवारों एवं सभासदों में उत्साह देखा गया। चुनाव परिणाम में महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी (महंत_ तिवारी मंदिर, अयोध्या) लगभग 34000 वोटों से विजयी घोषित किये गये।
खबर लिखे जाने तक नगर निगम क्षेत्र के जीते हुए पार्षद भाजपा के 16 पार्षद, 08 सपा, 08 निर्दल, 01 बसपा, 01 आप के पार्षद जीत चुके हैं।
मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, चुनाव प्रेक्षक एवं विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन अरूण प्रकाश के निर्देशन में अयोध्या जनपद की मतगणना राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण महौल में सम्पन्न हुई।
इसमें उपजिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य मजिस्ट्रेट तथा मतगणना कर्मी में लगाये गये कार्मिकों परियोजना निदेशक आरपी सिंह, उपनिदेशक सूचना, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर एवं अन्य क्षेत्राधिकारीगण, उप जिलाधिकारीगण, चुनाव अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ करायी।
(ब्यूरो)

admin

Leave a Comment