Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स के अध्यक्ष बने राजेश गोयल

By admin · · 1 min read · 7 views

नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स के अध्यक्ष बने राजेश गोयल

लखनऊ/ नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स आगरा की चुनाव प्रक्रिया बुधवार हो पूरी हुई। चुनाव समिति ने राजेश गोयल को निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर मनोनित किया। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसी के साथ अनिल अग्रवाल और मनोज बंसल को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश जिंदल को नियुक्त किया।
चुनाव प्रक्रिया लगभग सुबह साढ़े दस बजे से करीब दोपहर तीन बजे तक चलती रही, जिसमें मतदान में कुल 625 लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत बड़े ही धूम धाम से किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को 426 मनोज बंसल को 377, गोपाल खंडेलवाल को 217, राजेंद्र गर्ग को 92 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अम्बा प्रसाद अग्रवाल को 297 और योगेश जिंदल को 307 मत मिले। सुशील बंसल को आठ वोट मिले। इन मैम्बरों की घोषणा चुनाव समिति के चेयरमैन सीताराम अग्रवाल, को-चेयरमैन प्रदीप वाष्र्णेय, शांतिस्वरूप गोयल, महेंद्र सिंघल, योगेंद्र सिंघल, शलभ शर्मा ने मतदान प्रक्रिया पूरी करा कर की।
(ब्यूरो)

admin

Leave a Comment