Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे और प्रिंसेस एलिजाबेथ भारत की यात्रा पर

By admin · · 2 min read · 10 views
प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे और प्रिंसेस एलिजाबेथ भारत की यात्रा पर
भारत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है, सभी देशों के शीर्ष नेता भारत का दौरा कर रहे हैं और यहाँ हो रही प्रगति की प्रसंशा कर रहे हैं। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ भारत दौरे पर है। यहाँ उन्होंने शीर्ष मंत्रियों से मुलाकात की, राजघाट पर महात्मा गांधी को सम्मान दिया, आगरा जाकर ताजमहल को देखा साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि डेनमार्क का ये शाही जोड़ा 26 फरवरी से 2 मार्च तक भारत की चार दिवसीय यात्रा पर है।
4 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचने के बाद डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ विदेश मंत्री एसo जयशंकर से भी मिले विदेश मंत्री ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया और कहा कि भारत यात्रा के दौरान रॉयल हाइनेस, क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ से मुलाकात करके खुशी हुई। उनके साथ नए भारत के निर्माण के विभिन्न पहलुओं को साझा किया। हमारी बातचीत में विशेष रूप से स्थिरता और डिजिटल डिलीवरी शामिल थी।
प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ रविवार को जब उत्तर प्रदेश स्थित ताज नगरी पहुंचे तो यहां फोक डांस से उनका स्वागत किया गया बाद में दोनों ने ताजमहल को देखा। इसके बाद सोमवार दोपहर दोनों महात्मा गाँधी को सम्मान देने राजघाट पहुंचे। दो दशकों में डेनमार्क से यह पहली शाही यात्रा है, जो हमारे बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का काम करेगी।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment