Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

माघ मेला 2023: श्रद्धालुओं का निशुल्क दंत परिक्षण, दवा, टूथ पेस्ट का वितरण

By admin · · 1 min read · 213 views
माघ मेला 2023: श्रद्धालुओं का निशुल्क दंत परिक्षण, दवा, टूथ पेस्ट का वितरण
प्रयागराज/ माघ मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर 2, परेड, मिंटो रोड में दंत स्वास्थ चिकित्सा शिविर का विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन्डियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र (आइपीएस) ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इस शिविर में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 11 से साय: 4 बजे तक मुख एवं दंत परीक्षण किया जाएगा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉo मिश्र के कहने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माघ मेले में आए विभिन्न पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइंस परिसर में भी जांच एवं चिकित्सा शिविर लगेगा।
शिविर में आज विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा मेले में आये श्रद्धालुओं का निशुल्क दंत परिक्षण, दवा वितरण एवं टूथ पेस्ट वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष डॉ० अमित शुक्ला , आईडीए उत्तर प्रदेश के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ० प्रदीप अग्रवाल सचिव, डॉ० सचिन प्रकाश, सहायक सचिव डॉo संदीप शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉo आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment