Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुशील पाण्डेय

By admin · · 2 min read · 6 views

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुशील पाण्डेय

लखनऊ/ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह व महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार पाण्डेय सन् 1992 से संगठन में सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता के भाव से कार्य करने वाले विभिन्न पदों का दायित्व निभा चुके हैं ।
आपश्री पांडेय बाराबंकी के ब्लाक इकाई एवम कई दशकों तक जिला अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी प्रदेश के पदाधिकारी रहे। वही उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वर्ष 2009 के निर्वाचन में प्रदेश के निर्वाचित महामंत्री हुए थे राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय सचिव के दायित्व का भी निर्वाहन कर चुके है। सुशील पाण्डेय लगातार शिक्षकों व संगठन के हित में कार्य करते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से सम्बद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।
सुशील पाण्डेय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश के शिक्षको में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नवीन दायित्व मिलने उपरांत वार्ता के दौरान सुशील कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों व प्रदेश के शिक्षक साथियों शिक्षिका बहनों का अभार ज्ञापित किए।

admin

Leave a Comment