Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ महापर्व को लेकर भारी उत्साह

By admin · · 2 min read · 100 views
उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ महापर्व को लेकर भारी उत्साह है. छठ महापर्व में बाहर रहने वाले लोग अपने घर की ओर निकल पड़े हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है.
आपको बता दें कि 10 रुपये में मिलनें वाला प्लेटफार्म टिकट आगामी 6 नवंबर तक 50 रुपये में बिकेगा. रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के नाम पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का कर दिया है. स्टेशन पर बढ़ रही भीड़ और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते 26 अक्टूबर से 6 नवंबर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये प्रतिव्यक्ति कर दिए हैं. हालांकि इसको लेकर रेलवे के खिलाफ लोग रोष दिखा रहें है.रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन पर बढ़ रही भीड़ और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते 26 अक्टूबर से 6 नवंबर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिए हैं. ताकि केवल आवश्यक यात्रियों का ही स्टेशन एवं प्लेटफार्मो पर आगमन हो तथा अनावश्यक भीड़भाड़ को रोका जा सके. अब इस फ़ैसले से प्लैटफ़ॉर्म टिकट लेने पहुंच रहे यात्रियों नें इसका पुरजोर विरोध किया. जब वो टिकट लेने पहुँचे तो दौरान टिकट काउंटर पर उनकी बहस भी हुई.
स्टेशन पर आने वाले यात्रीयों के परिजनो का कहना है कि हम लोग बड़े बुजुर्गों को ट्रेन में बैठाने आते है ऐसे में उनको ट्रेन में बैठाने में 10 से 30 मिनट का समय लगता है. ऐसे में इतनी देर के लिए 30 रुपए पार्किंग के उसके बाद 50 का प्लेटफार्म टिकट लेने में काफी दिक्कत है. रेलवे को इसपर पूनर्विचार करने की जरुरत है. इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए. गौरतलब है कि इस स्थिति में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट के दामों में पांच गुना वृद्धि कर दी गई है.

admin

Leave a Comment