Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

मस्कट का प्राचीन कृष्ण मंदिर: भारत- ओमान के बीच गहरे संबंधों का एक सच्चा प्रमाण

By admin · · 6 min read · 110 views

भारत के विदेश राज्य मंत्री वी० मुरलीधरन ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान विदेश राज्य मंत्री ने ओमान में पहली महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। सूचना का आदान-प्रदान सुगम हो इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये। पहले दिन पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और और कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाकात की। इन तमाम कार्यक्रमों का उद्देश्य ओमान और भारत के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना है।
विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने मस्कट में एक श्रमिक शिविर का भी दौरा किया और श्रमिकों के साथ बातचीत की साथ ही उनके कल्याण के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय कामगारों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना प्रधा…
फर्जी जॉब गिरोह के झांसे में आये 45 भारतीयों को म्यांमार से किया गया रेस्क्यू

फर्जी जॉब गिरोहों ने म्यांमार सहित अन्य देशों में क्रिप्टो करंसी, कॉल सेंटर में शानदार नौकरियों का लालच दिया था। इससे पहले कुछ फर्मों ने ‘डिजिटल सेल्स एंड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव’ के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए थे। ये विज्ञापन लुभावने थे और इनमें आकर्षक पैकेज देने की बात कही गई थी। भारतीय युवाओं को लुभाने के लिए बैंकॉक और म्यांमार में आकर्षक नौकरी की पेशकश की जाती है। इन फर्जी गिरोहों के कई मामले सामने आ रहे हैं। दुबई और भारत स्थित एजेंटों ने थाईलैंड में डेटा एंट्री के लिए नौकरियों के बहाने से युवाओं के साथ धोखाधड़ी की थी, वहीँ ऐसे फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर भी होते हैं जिनसे सतर्क रहने की जरुरत है।
म्यांममार के फर्जी जॉब गिरोह के चंगुल में फंसे 45 युवा भारतीयों को म…
न्यूजीलैंड की पहली यात्रा पर जयशंकर, पीएम जेसिंडा अर्डर्न से की मुलाकात

विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापारिक सहयोग बढ़ाने एवं लोगों के बीच आपसी सपंर्क को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई। विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष से भी मुलाकात की और न्यूजीलैंड में मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी के लॉन्च में भाग लिया।
विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने ट्वीट किया न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न से मुलाकात करके खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर भी चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने कहा व्यापारिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच आपसी संपर्क को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई।
एक और ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 और न्यूजीलैंड में मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी के लॉन्च में भाग लेकर प्रसन्नता हुई। गौरतलब है कि यह विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है। और इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए विदेश मंत्री कई कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
150 मिलियन अमरीकी डालर का भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष

विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 6 से 9 अक्टूबर तक यूएसए की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन एमओएस ने न्यूयॉर्क का दौरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने ‘अफ्रीका में शांति और सुरक्षा: सशस्त्र समूहों के वित्तपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना विषय पर उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बहस में भाग लिया।
न्यूयॉर्क में यूएन जनरल असेंबली के प्रेसिडेंट @Csaba Kőrösi से मुलाकात के बाद विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि प्रेसिडेंट से मुलाकात में उनकी प्राथमिकताओं के लिए भारत के समर्थन से अवगत कराया और 21वीं सदी की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाली सुरक्षा परिषद सुनिश्चित करने के लिए अंतर-सरकारी वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के अफ्रीकी मामलों के राज्य मंत्री एचoईo शेख शेखबाउट से भी मुलाकात की और कहा कि दो मित्र देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर महत्वपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई।
7 अक्टूबर को एमओएस भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष की पांचवीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। 2017 में स्थापित 150 मिलियन अमरीकी डालर का भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास भागीदारी कोष भारत सरकार द्वारा समर्थित और नेतृत्व में है और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के सहयोग से लागू किया गया है। यह फंड कम से कम विकसित देशों और छोटे द्वीप विकासशील राज्यों पर ध्यान देने के साथ विकासशील दुनिया भर में दक्षिणी स्वामित्व वाली और नेतृत्व वाली, मांग-संचालित और परिवर्तनकारी सतत विकास परियोजनाओं का समर्थन करता है।
यात्रा के दौरान एमओएस संयुक्त राष्ट्र के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे साथ ही भारतीय समुदाय से संबंधित कार्यक्रमों के लिए 08-09 अक्टूबर को अटलांटा का भी दौरा करेंगे।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment