Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

ब्राज़ील में BM-SEAL-11 प्रोजेक्ट में भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड करेगा अतिरिक्त निवेश -(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

By admin · · 2 min read · 118 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा 1.6 अरब डॉलर या 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है। बता दें कि कंपनी ब्राजील में BM-SEAL-11 कन्सेशन प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह निवेश करने वाली है।

विदेश मंत्री एस० जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कैबिनेट का महत्वपूर्ण फैसला।

देश के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ट्वीट करके इसे महत्वपूर्ण फैसला बताया है. विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने लिखा है कि ब्राजील में BM-SEAL-11 परियोजना के विकास के लिए भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड द्वारा अतिरिक्त निवेश करने का फैसला महत्वपूर्ण है इससे कच्चे तेल की आपूर्ति में विविधता आएगी व्यापार के रास्ते बनेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी।

BM-SEAL-11 प्रोजेक्ट में अतिरिक्त निवेश, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती।

BM-SEAL-11 परियोजना में उत्पादन 2026-27 से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय तेल कंपनियों ने ब्राजील से अधिक कच्चा तेल प्राप्त करने में रुचि दिखाई है। यह ब्राजील में भारत के पैर जमाने में भी मदद करेगा, जिससे पड़ोसी लैटिन अमेरिकी देशों में व्यापार के रास्ते खुलेंगे। देशों के बीच दोनों तरफ से सामाजिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत मिलेगी।

admin

Leave a Comment