Friday, 23 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

बड़ा मंगल के पावन अवसर पर पत्रकारों द्वारा “भंडारे” का आयोजन-( रिपोर्ट -अरविन्द सोनकर)

By admin · · 1 min read · 104 views

लखनऊ/ 14 जून, 2022_
जेष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगल अति विशिष्ट महत्व के साथ खास कर लखनऊ में “बड़े मंगल” के रूप में मनाया जाता है।
इस बड़े मंगल के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा भव्य “भंडारे” का आयोजन एनेक्सी भवन के पास, राजभवन गेट नंबर 08 पर किया गया।
हनुमान जी की पूजा, अर्चना के साथ अपर मुख्य सचिव, सूचना, नवनीत सहगल द्वारा इस भंडारे का शुभारभ किया गया।
भंडारे में मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित, अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल महेश गुप्ता, अपर आयुक्त, गन्ना, रूपेश कुमार, पूर्व वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी कैप्टन एस के द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, अनिल अवस्थी, विजय शंकर पंकज, अजय श्रीवास्तव, श्रीधर अग्निहोत्री, जितेंद्र शुक्ला, भारत सिंह, सुशील दुबे, पी के तिवारी, अनुपम चौहान, एडवोकेट अशोक कुमार भोला सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ कई जाने – माने लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजक मंडल में पत्रकार अमित सिंह, इं. गंगेश मिश्रा,शाश्वत तिवारी, राजेन्द्र गौतम, अविनाश शहुक्ला, एंथोनी सिंह, रोहित श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

admin

Leave a Comment