Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक समीक्षा जयशंकर का कतर दौरा

By admin · · 2 min read · 123 views

दोहा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक समीक्षा की तथा हालिया क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा दोहा में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी से मिलकर प्रसन्नता हुई। 2025 में यह मेरी पहली राजनयिक मुलाकात है। हमारे द्विपक्षीय सहयोग की उपयोगी समीक्षा हुई। साथ ही हाल के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर व्यापक चर्चा हुई।
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा विदेश मंत्री की यात्रा से दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा।
जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर 30 दिसंबर को राजधानी दोहा पहुंचे थे और यह इस साल की उनकी पहली कूटनीतिक यात्रा एवं उच्च स्तरीय मुलाकात है। बीते एक साल में जयशंकर ने चार बार कतर का दौरा किया है और बीते छह महीने में वह तीसरी बार दोहा पहुंचे हैं। यह पश्चिमी एशिया और खाड़ी देशों से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खाड़ी के देश कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातकों में शामिल है। ऐसे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकरार और क्षेत्रीय अस्थिरता की स्थिति में भारत के आपसी संबंध व्यापारिक रिश्तों की दृष्टि से अहम भूमिका निभा सकते हैं।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment