Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

भारत और कैरिकॉम के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

By admin · · 2 min read · 118 views

नई दिल्ली। भारत-कैरिकॉम संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक बुधवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। इस दौरान आर्थिक, कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहित भारत और कैरिकॉम के बीच संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई।
इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने किया जबकि कैरिकॉम पक्ष का नेतृत्व डोमिनिका के विदेश मामलों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं ऊर्जा मंत्रालय की स्थायी सचिव बारबरा डेली ने किया, जो कॉफकोर की अध्यक्ष हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा संयुक्त आयोग ने आर्थिक और वाणिज्यिक, कृषि, स्वास्थ्य एवं फार्मास्यूटिकल्स, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, मानव संसाधन एवं क्षमता निर्माण, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित भारत और कैरिकॉम के बीच संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की।
मंत्रालय ने कहा दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ाने और शिक्षा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, विकास सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, आपदा प्रबंधन तथा लचीले बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और कैरिकॉम के बीच उच्च स्तरीय बातचीत में हो रही वृद्धि पर भी संतोष व्यक्त किया, जिसमें 27 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में आयोजित भारत-कैरिकॉम विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक और आगामी कार्यक्रम शामिल हैं।
कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) कैरेबियन क्षेत्र के 20 विकासशील देशों का एक समूह है। इन देशों ने आर्थिक और राजनीतिक समुदाय बनाने के लिए मिलकर काम करना शुरू किया है और भारत भी अब इस समूह के साथ अपना सहयोग बढ़ा रहा है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment