Monday, 7 September 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मार्गेरिटा

By admin · · 2 min read · 55 views

जकार्ता। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मार्गेरिटा ने 19-20 अक्टूबर को इंडोनेशिया गणराज्य का आधिकारिक दौरा किया, जो दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों और करीबी साझेदारी को दर्शाता है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश राज्य मंत्री ने 20 अक्टूबर 2024 को जकार्ता में संसद परिसर में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो और उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। विदेश राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान विदेश राज्य मंत्री ने इंडोनेशिया में मौजूद प्रमुख भारतीय कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।
मंत्रालय ने कहा इंडोनेशिया भारत का एक व्यापक रणनीतिक साझेदार है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेश राज्य मंत्री की यात्रा इस बात की पुष्टि करती है कि भारत एक करीबी साझेदार और समुद्री पड़ोसी के रूप में इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।
अपने इस दौरे के दौरान मार्गेरिटा ने कहा कि हम 2024 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
विदेश राज्य मंत्री ने इंडोनेशिया में अग्रणी भारतीय कंपनियों के सीईओ के साथ एक मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा इंडोनेशिया में मौजूद प्रमुख भारतीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापारिक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत हुई। इंडोनेशिया में चल रही निवेश परियोजनाओं पर चर्चा की। आसियान में इंडोनेशिया भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बनकर उभरा है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment