Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

श्रीलंका से रिहा किए गए 6 भारतीय मछुआरे

By admin · · 1 min read · 5 views

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए छह भारतीय मछुआरों की मंगलवार को घर वापसी हुई। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
मछुआरों की वापसी की पुष्टि करते हुए भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा घर वापसी। छह भारतीय मछुआरों को आज सुबह श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया।
श्रीलंकाई नौसेना ने 23 जनवरी को समुद्री जल क्षेत्र को क्रॉस करने के आरोप में तमिलनाडु के इन मछुआरों को हिरासत में ले लिया था। मंगलवार की सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे मछुआरों ने अपनी सुरक्षित वापसी के लिए कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया और उनकी रिहाई की सुविधा के लिए भारतीय और श्रीलंकाई दोनों सरकारों को धन्यवाद दिया।
तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment