Monday, 7 September 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

श्रीलंका से 2 दिनों के अंदर 28 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

By admin · · 1 min read · 54 views

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को घर लौट आए। इससे पहले हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरे सोमवार को चेन्नई पहुंचे थे।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की शीघ्र घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा सुरक्षित वापसी! 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया और वे आज सुबह चेन्नई पहुंचे।
श्रीलंकाई नौसेना की ओर से कथित तौर पर सीमा पार करने के आरोप में मछुआरों के एक दल को 8 फरवरी को डेल्फ़्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के दौरान हिरासत में लिया गया था। मंगलवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग से रामनाथपुरम के लिए रवाना हुए।
पिछले करीब तीन महीनों के दौरान श्रीलंका में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद 120 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment