Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

विदेशों में धूमधाम से मनाया गया “विश्व हिंदी” दिवस

By admin · · 2 min read · 133 views

विदेशों में धूमधाम से मनाया गया “विश्व हिंदी” दिवस

भारत सहित दुनिया भर में बुधवार को विश्‍व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय और विदेश स्थित भारतीय मिशनों एवं केंद्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पड़ोसी देश नेपाल में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मिशन उप प्रमुख प्रसन्न श्रीवास्तव ने विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए खास संदेश का वाचन किया। भारत के प्रतिष्ठित हिंदी ग़ज़लकार दनकौरी ने कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अपनी ग़ज़लों से श्रोताओं को आनंदित किया।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा उच्चायुक्त संतोष झा ने विश्व हिंदी दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसमें श्रीलंका के शिक्षा मंत्री सुशील प्रेमजयंता मुख्य अतिथि थे। आईसीसीआर कोलंबो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और श्रीलंका के लगभग 30 विश्वविद्यालयों, स्कूलों और संस्थानों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वहीं न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को बर्फीले तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद विश्व हिंदी दिवस एक दिन बाद यानी 11 जनवरी को मनाया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को अनेक शुभकामनाएं। हिंदी के प्रचार प्रसार में योगदान दे रहे सभी महानुभावों और भाषाविदों का विशेष रूप से अभिनंदन। अमृतकाल में विदेशों में हिंदी के प्रति और अधिक जागरूकता पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।
भारत सरकार खासकर विदेश मंत्रालय के प्रयासों से अंतरराष्‍ट्रीय फलक पर यह भाषा अब अपनी उपयोगिता साबित कर रही है। विश्‍व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधना भी है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment