Monday, 26 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

देशहित में लिए केंद्र के कड़े फैसले की मुरीद हुई शेहला रशीद, कहा- कश्मीर गाजा नहीं, सरकार ने बेहतर समाधान खोजा

By admin · · 2 min read · 106 views

देशहित में लिए केंद्र के कड़े फैसले की मुरीद हुई शेहला रशीद, कहा- कश्मीर गाजा नहीं, सरकार ने बेहतर समाधान खोजा

जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष और मुस्लिम एक्टिविस्ट शेहला रशीद ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को हटाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की है।
रशीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि धारा-370 हटाने का फैसला सही था और इससे कश्मीर में शांति कायम हुई है। कश्मीर में हुए सकारात्मक बदलाव का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए रशीद ने कहा है कि कश्मीर गाजा नहीं है और इस मुद्दे का सरकार ने बेहतर समाधान खोजा है।
रशीद ने साक्षात्कार के दौरान कहा आज जब कश्मीर को देखती हूं तो खुशी महसूस होती है। कश्मीर में हिंसा रोकने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत थी। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने ये सब करके दिखाया, वो भी बिना किसी खूनी संघर्ष या हिंसा के। कश्मीर गाजा नहीं है, यहां लोग केवल विरोध प्रदर्शन में ही शामिल थे।
बता दें कि शेहला रशीद एक समय तक मोदी सरकार की घोर आलोचक रही हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और देशहित में लिए गए कड़े फैसलों ने पिछले कुछ वर्षों में न केवल प्रशंसकों बल्कि आलोचकों को भी प्रभावित किया है।
हाल ही में रशीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड लगातार सुधर रहे हैं। सरकार ने एक ही कोशिश में कश्मीरियों की पहचान के संकट को खत्म कर दिया। कश्मीर की नई पीढ़ी को अब संघर्ष के माहौल में बड़ा नहीं होना पड़ेगा।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment