Sunday, 25 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में नई इबारत, पीएम मोदी और शेख हसीना ने 3 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

By admin · · 2 min read · 106 views

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में नई इबारत, पीएम मोदी और शेख हसीना ने 3 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारत- बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं भारत की सहायता से क्रियान्वित हैं, जिनमें अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-3 शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन अति महत की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना को भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित किया गया है। बांग्लादेश में 6.78 किमी दोहरी गेज रेल लाइन और त्रिपुरा में 5.46 किमी के साथ रेल लिंक की लंबाई 12.24 किमी है।
परियोजनाओं के उद्घाटन पर पीएम शेख हसीना ने कहा दोनों देशों के बीच दोस्ती का बंधन मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करती हूं।
भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत हमेशा पड़ोसी देशों के विकास और उत्थान के लिए तत्पर रहता है। इसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा बांग्लादेश के साथ साझेदारी हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति का एक प्रमुख पहलू है और हम इसे और मजबूत करने के लिए समर्पित हैं।
खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन परियोजना को भारत सरकार की रियायती ऋण सुविधा के तहत 388.92 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल परियोजना लागत के साथ कार्यान्वित किया गया है।
1.6 अरब अमेरिकी डॉलर के भारतीय रियायती वित्तपोषण योजना ऋण के तहत मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के रामपाल में स्थित 1320 मेगावाट सुपर थर्मल पावर प्लांट है। ये परियोजनाएं क्षेत्र में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेंगी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment