Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

कर्नल अजय पटियाल ने युवाओं को सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

By admin · · 1 min read · 3 views

कर्नल अजय पटियाल ने युवाओं को सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

लखनऊ, 15 जून 2023

मुख्यालय जोनल भर्ती (आरओ हेडक्वार्टर) लखनऊ के तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 15 जून 23 को ला- मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ में किया गया। इस दौरान 67 यूपी एनसीसी बटालियन लखनऊ के 400 कैडेटों के लिए प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। अपने व्याख्यान में इन कैडेटों को संबोधित करते हुए मुख्यालय जोनल भर्ती (आरओ हेडक्वार्टर) लखनऊ के निदेशक भर्ती कर्नल अजय पाटियाल ने युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस आउटरीच कार्यक्रम में कर्नल अजय पाटियाल ने युवा लड़के और लड़कियों को सेना में शामिल होने के लिए वांछित योग्यताओं सहित सैन्य भर्ती प्रक्रियाओं और चयन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

admin

Leave a Comment