Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

उमरा से निकलेगी कलश यात्रा, होगा शतचंडी महायज्ञ

By admin · · 1 min read · 109 views

उमरा से निकलेगी कलश यात्रा, होगा शतचंडी महायज्ञ

आगामी 4 अप्रैल को विजयीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उमरा से सुबह 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव में भ्रमण के साथ खागा नगर पहुंचेगी, जहां भ्रमण के पश्चात बस के द्वारा नौबस्ता तक जाएगी। उसके बाद वहां से यात्रा घाट के लिए भ्रमण करेगी।
फतेहपुर की तहसील खागा क्षेत्र के उमरा (भोगलपुर) ग्राम पंचायत में शतचंडी महायज्ञ एवं कलश यात्रा का आयोजन होगा साथ ही रामलीला एवं समापन के दौरान विशाल भंडारे का कार्यक्रम होगा।
खड़ेश्वर दास आश्रम (डलमऊ) के महंत गणेशदास महाराज ने बताया कि आगामी 5 अप्रैल से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन परम विद्वान यज्ञाचार्य मधुरम महाराज के सानिध्य में शुरू होगा। तत्पश्चात विख्यात कथाचार्य डॉo संतोषदास महाराज (अयोध्या वाले) द्वारा प्रवचन किया जायेगा एवं तीन दिवसीय रामलीला का मंचन भी किया जायेगा। यहां 14 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

admin

Leave a Comment