Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

जनपद प्रतापगढ़ में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।

By admin · · 2 min read · 111 views
जनपद प्रतापगढ़ में आयुष चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन।
माननीय मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा “दयालु” आयुष एवं खाद्य सुरक्षा एवंऔषधि प्रशासन द्वाराआयुष चिकित्सा शिविरओझा पुरवा चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ में उद्घाटन किया गया और डॉक्टरों द्वारा लगाए गए कैंप में जाकर मंत्री जी द्वारा दवाइयों को देखा गया और क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और पूछा दवाइयां आदि मिलती है या नहीं क्षेत्र के जनता द्वारा बताया गया डॉक्टरों द्वारा शिविर में पूरी तरीके से दवा मिल रही है निशुल्क और चेकअप किया गया शिविर में शुगर, बीपी मशीन का भी कैंप में लगा हुआ था और क्षेत्र की जनता आराम से इलाज करा रही थी और मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम को शुरू किया गया और और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इं. गंगेश मिश्रा द्वारा माननीय मंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और माता जी की प्रतिमा और राम दरबार की प्रतिमा मंत्री जी को भेंट की मंत्री जी द्वारा अपने भाषण में मिलेट्स के बारे में क्षेत्र की जनता को जानकारी दी आयुर्वेद होम्योपैथिक योगा के बारे में बताया और क्षेत्र की जनता माननीय मंत्री जी को पाने के बाद खुशी की लहर थी।
माननीय मंत्री जी द्वारा कहा गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गंगेश मिश्रा का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा और आयुष विभाग से तालमेल बैठाकर एक दूसरे को सहयोग करके इस शिविर का आयोजन किया गया नवरात्रि के शुभ अवसर पर शासनादेश के क्रम में देवी गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मिलित रहे श्री मिश्रा द्वारा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तक को सूचना देकर बुलाया गया था। इस शिविर में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने दवा ली और अपनी बीमारियों के बारे में डॉक्टर से चर्चा की और उसका उपचार पूछा।

admin

Leave a Comment