Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

रायसीना डायलॉग का 8वां संस्करण, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

By admin · · 2 min read · 223 views

रायसीना डायलॉग का 8वां संस्करण, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

रायसीना डायलॉग का 8वां संस्करण 2 से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। रायसीना डायलॉग 2023 में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी जाएगी, जिनमें मंत्री पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख, सैन्य कमांडर, उद्योग के कप्तान, प्रौद्योगिकी नेता, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान, भारत के विशेषज्ञ शामिल हैं।
रायसीना डायलॉग के इस संस्करण का विषय है “प्रोवोकेशन, अनसर्टेन्टी, टरबुलेंस: लाइटहाउस इन द टेम्पेस्ट?”(“Provocation, Uncertainty, Turbulence: Lighthouse in the Tempest?”) है। तीन दिनों के दौरान, दुनिया के 250 से अधिक निर्णयकर्ता और विचारक विभिन्न स्वरूपों के 100 वार्तालापों में एक-दूसरे से जुड़ेंगे, और पांच विषयगत स्तंभों पर विचार-विमर्श करेंगे। ​2500 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से संवाद में शामिल होंगे और कार्यवाही विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर लाखों लोगों तक पहुंचेगी।
रायसीना डायलॉग भू-राजनीति और भू-रणनीति पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। यह ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के सहयोग से विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। ​पिछले आठ वर्षों के दौरान रायसीना डायलॉग ने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर अग्रणी वैश्विक सम्मेलनों में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए कद और प्रोफ़ाइल में लगातार वृद्धि की है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment