Saturday, 24 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

आतंकवाद से मुकाबले के लिए वैश्विक दृष्टिकोण – चुनौतियां और आगे का रास्ता, भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं

By admin · · 2 min read · 100 views
आतंकवाद से मुकाबले के लिए वैश्विक दृष्टिकोण – चुनौतियां और आगे का रास्ता, भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और वैश्विक आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ विदेश मंत्री एसo जयशंकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो उच्च-मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान भारतीय मंत्री संयुक्त राष्ट्र के परिसर के भीतर महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 14 दिसंबर को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय खुली बहस ‘सुधारित बहुपक्षवाद के लिए नई दिशा के विषय पर है और 15 दिसंबर को उच्च स्तरीय ब्रीफिंग आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए वैश्विक दृष्टिकोण – चुनौतियां और आगे का रास्ता पर है। ये दोनों विषय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं रहे हैं।
यात्रा के दौरान डॉo जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बातचीत करेंगे और यूएनएससी सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे एक पत्र में कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक अवधारणा नोट को सुरक्षा परिषद के एक दस्तावेज के रूप में परिचालित किया जाना चाहिए। पत्र में उन्होंने आतंकवाद से लेकर भूखमरी तक पर चर्चा की हैं। कंबोज ने कहा कि दुनिया वैसी नहीं है जैसी 77 साल पहले थी।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

admin

Leave a Comment