Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

हमारा हर कार्यकर्ता हमारा सच्चा सिपाही_ आशीष तिवारी

By admin · · 3 min read · 3 views

कानपुर/ आज महंगाई की मार से आम अवाम परेशान है। किसान, नौजवान का दर्द कोई सुनने को तैयार नहीं है, बेरोजगारी चरम पर है। आज लोग हर तरफ से हताश और निराश होकर राष्ट्रीय लोकदल की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
ये कहना है राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह का, जो राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में आयोजित कानपुर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमको संगठन मजबूत करके जनता के मुद्दे उठाने होंगे, राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता के हर संघर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ है।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर क्रेशर कारोबारि इंद्र कुमार त्रिपाठी मौत के मामले में 25 माह से फरार आई.पी.एस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसकी तलाश में महोबा से प्रयागराज तक कि पुलिस टीमें और एस.टी.एफ फैल रही।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार ने कई बार किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की फसलें एम.एस.पी से खरीदी जाएगी लेकिन किसान जब अपनी फसल लेकर बाजार पहुंचता है तो व्यापारी मनमानी मूल्य पर खरीद करते हैं।
इस ओसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक संत राम कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही ऐसा दल है जो गरीबो ,छात्रों ,महिलाओं, नौजवानों की रहनुमाई कर रहा है।
कानपुर मंडल के इस कार्यकर्ता सम्मेलन विशेष रूप से उपस्थित लखनऊ महानगर संयोजक आशीष तिवारी ने अस आने संबोधन में सबको साथ लेकर चलने की बात पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। हमारा एक -एक कार्यकर्ता हमारी हमारा सच्चा सिपाही है, जो समाज और किसान की समस्याओं के लिए दिन रात संघर्ष कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी सुरेश गुप्ता, उस्मान अली, आशीष पाठक, दशरथ यादव, अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा एडवोकेट शामिर रहे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉक्टर सोहेल चौधरी, अरविंद सिंह, दीपक शर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, विद्याराम गोयल मोहम्मद नसीम, धर्मेंद्र संखवार, राजेंद्र कुमार, डॉक्टर पी एस लाल, राम राज कुशवाह, छोटू मिश्रा, महेश सोनकर ने अपने विचार रखे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन राजकुमार तिवारी कानपुर देहात ने किया।

admin

Leave a Comment