Friday, 23 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएड में प्रवेश के लिए आज से पूल काउंसिलिंग, छूटे छात्र भी आज जमा कर सकेंगे फीस- (रिपोर्ट -अनुश्री श्रीवास्तव)

By admin · · 2 min read · 117 views

विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही बीएड प्रवेश काउंसिलिंग के क्रम में पूल काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वॉइस फिलिंग शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसमें वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने मुख्य काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया है। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि यह प्रक्रिया 26 अक्तूबर तक चलेगी।

पूल काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने मुख्य काउंसिलिंग में भाग लिया था पर उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई। या जिन्हें मुख्य काउंसिलिंग के किसी भी चरण में सीट आवंटित हुई किंतु वे शेष शुल्क का भुगतान करने में विफल रहे।

पूल काउंसिलिंग के आवंटन का परिणाम 27 अक्तूबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण के समय ही पंजीकरण शुल्क 750 व महाविद्यालय शुल्क 51250 रुपये जमा करना होगा। यदि उन्हें कोई महाविद्यालय आवंटित होता है तो ये शुल्क उन्हें वापस नहीं किए जाएंगे। कोई कॉलेज आवंटित न हुआ तो पंजीकरण शुल्क काटकर शेष वापस कर दिया जाएगा।

प्रो. बाजपेयी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें पूर्व की काउंसिलिंग में किसी भी चरण में सीट आवंटित हुई थी ओर वे किन्हीं कारणों से सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं उनके लिए भी यह शुल्क जमा करने की तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

admin

Leave a Comment