Sunday, 6 September 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

अपनों के साथ-साथ पड़ोसी देशों की भी मदद कर रहा भारतीय विदेश मंत्रालय -(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

By admin · · 2 min read · 56 views

काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात काफी खराब हो गए हैं। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय इंडियन एयरफोर्स की मदद से अपने नागरिकों को निकालने के साथ-साथ पड़ोसी देशों की नागिरकों को भी वहां से निकाल रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को 35 लोगों को काबुल से भारत लाया गया, जिसमें 24 भारतीय नागरिकों के अलावा 11 नेपाली नागिरक शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से लाए गए भारत और नेपाल के सभी 35 नागरिक सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। इस बीच में बस में बैठे नेपाली नागरिकों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नेपाल के नागरिक भारत सरकार और भारतीय दूतावास को धन्यवाद दे रहे हैं।
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस संबंध में आज सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि भारतीय वायु सेना का ऑपरेशन देवी शक्ति सक्रिय। 24 भारतीय नागरिक और 11 नेपाल के नागरिक काबुल से दिल्ली के रास्ते में हैं।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी 2 नेपाली नागरिकों को भारतीय वायु सेना के ”ऑपरेशन देवी शक्ति” के तहत वापस लाया गया था। इस तरह से अब तक कुल 13 नेपाली नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाया जा चुका है। वहीं भारतीय नागरिकों को वापस लाने की बात की जाए तो अब तक भारत के 800 नागरिकों की स्वदेश वापसी हो चुकी है।

admin

Leave a Comment