Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

क्या है संयुक्त राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक परिषद…

By admin · · 2 min read · 7 views

क्या है संयुक्त राष्ट्र..

संयुक्त राष्ट्र ( United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई. आज विश्व के हर देश एक-दूसरे पर अधिकार जमाने के लिए खड़े रहते हैं.

क्यों हुई थी इसकी स्थापना..

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनिया में काफी अशांति फैल गई थी. जिसके बाद देशों में आपस में रिश्ते खराब हो रहे थे. विश्व युद्ध के बाद विजेता देशों ने मिलकर एक ऐसा संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा, जो विश्व में शांति कायम कर सके और फिर संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन किया गया. 24 अक्तूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने चार्टर (संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र) पर हस्ताक्षर कर इसका गठन किया.

सदस्य देश..

संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन के वक्त इसके 50 सदस्य देश थे, वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है. बता दें कि भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया है. भारत के पक्ष में 192 में से 184 वोट पड़े थे. भारत का पिछला कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 को खत्‍म होना था. अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं. इसके अलावा 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं. इसमें से आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं.

क्या है उद्देश्य..

संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख उद्देश्य विश्व में शांति बनाए रखना है. इसके अलावा सभी देशों के बीच अच्छे रिश्ते कायम करना. गरीब और भूखे लोगों की सहायता करना. उनकी स्थिति को बेहतर बनाना इनके उद्देश्यों में प्रमुख रूप से शामिल है. यह विश्व के सभी देशों के लक्ष्य को पूरा करने में भी उनकी मदद करता है.

admin

Leave a Comment