Thursday, 22 October 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

UGC ने कहा, सितंबर में 366 यूनिवर्सिटिज में होंगी फाइनल परीक्षाएं…

By admin · · 3 min read · 151 views
  • UGC ने कहा, 560 विश्वविद्यालयों में से जिन्होंने परीक्षा के संबंध में अपने निर्णय की घोषणा की है उनमें से 366 विश्वविद्यालय अगस्त या सितंबर में परीक्षा आयोजित करेंगे, और बाकी ने पहले ही परीक्षा आयोजित कर दी थी.

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज जारी कर घोषणा की है कि भारत में 560 विश्वविद्यालयों ने यूजीसी के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया है और इस साल टर्मिनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है.

यूजीसी ने कहा कि उन 560 विश्वविद्यालयों में से जिन्होंने परीक्षा के संचालन के संबंध में अपने निर्णय की घोषणा की है उनमें से 366 विश्वविद्यालय अगस्त या सितंबर में परीक्षा आयोजित करेंगे, और बाकी ने पहले ही परीक्षा आयोजित कर दी थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आधिकारिक बयान में, यूजीसी ने कहा, “945 विश्वविद्यालयों में से (यूजीसी द्वारा 01-06-2020 तक रखी गई सूची के अनुसार) 755 विश्वविद्यालयों (120 डीम्ड विश्वविद्यालय, 274 निजी विश्वविद्यालय, 40 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 321 राज्य) से प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थीं.

755 विश्वविद्यालयों में से 560 विश्वविद्यालयों ने या तो परीक्षा आयोजित की है या परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.”

परीक्षा को लेकर क्या है UGC का कहना…

यूजीसी ने विश्वविद्यालय में परीक्षा के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें कहा गया है कि देश भर के सभी विश्वविद्यालयों को इस साल टर्मिनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा आयोजित करनी चाहिए.

आयोग ने परीक्षाओं को शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बताया है, उन्होंने कहा कि जो छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश चाहते हैं, उनके लिए परीक्षा आवश्यक है.

यूजीसी के नए दिशानिर्देशों ने विश्वविद्यालयों को सितंबर 2020 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा है. इस फैसले को देश भर की राज्य सरकारों और छात्रों से बहुत आलोचना मिली है, जिन्होंने केंद्र सरकार को परेशानी बताते हुए पत्र भी लिखा है.

admin

Leave a Comment