Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

भारत में मनाया गया अफ्रीका दिवस-(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

By admin · · 3 min read · 1 views

राष्ट्रीय राजधानी के होटल ताज पैलेस में 25 मई यानी बुधवार को अफ्रीका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित अफ्रीकी दूतावास के अधिकारी एवं भारत में रह रहे अफ्रीकी नागरिक मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह और संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिरकत की।

प्रधानमंत्री मोदी की अफ्रीका नीति के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लेख लिखकर दी जानकारी।

विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने ट्वीट कर कहा दिल्ली में अफ्रीकी मिशनों और अफ्रीका के दोस्तों के साथ अफ्रीका दिवस मनाने की खुशी है। मेरी टिप्पणी के दौरान दोहराया गया कि अफ्रीका के साथ हमारी साझेदारी रणनीतिक चिंताओं और पर्यावरण लाभ से परे है। यह भावनात्मक बंधन और एकजुटता पर आधारित है।

संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर कहा नई दिल्ली में अफ्रीकी मिशन प्रमुखों के साथ अफ्रीका दिवस मनाने की खुशी है। भारत और अफ्रीका गहरी दोस्ती के साथ-साथ विरासत को भी साझा करते हैं। हम अपने साउथ-साउथ कोऑपरेशन को आगे बढ़ाते हुए लोकतांत्रिक वैश्विक व्यवस्था के लिए एक प्रतिनिधि के रूप में मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉo एस० जयशंकर ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर अफ्रीका दिवस की बधाई दी है। अपने लेख में उन्होंने मोदी सरकार की अफ्रीका नीति को लेकर कहा है कि भारत, अफ्रीका पर अपना एजेंडा थोपने के बजाय उसकी प्राथमिकताओं, मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखकर प्रतिक्रिया दे रहा है।
वहीं विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि अफ्रीका के साथ भारत की पारंपरिक और ऐतिहासिक साझेदारी गहन राजनीतिक जुड़ाव के माध्यम से और मजबूत हुई है, जिसमें भारत के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों और उपराष्ट्रपति के स्तर पर 34 दौरे और अफ्रीकी नेताओं की 100 से अधिक यात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा, अफ्रीका के हर देश का दौरा भारत के केंद्रीय मंत्रियों ने किया है। भारत ने अफ्रीका में 18 नए राजनयिक मिशन खोलकर विश्व स्तर पर अपने राजनयिक पदचिन्हों का विस्तार किया, जिससे महाद्वीप में कुल भारतीय मिशन 47 हो गए हैं।

admin

Leave a Comment