Wednesday, 22 July 2026 Live24×7 News India media
Breaking
  • भारत की दो टूक- अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर
Latest News

PM मोदी ने इस तरह मनाया महिला दिवस, जानें महिला उद्यमियों से क्या-क्या खरीदा…

By admin · · 2 min read · 6 views

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों और आत्मनिर्भर भारत को एक प्रोत्साहन देने का प्रयास है।

modiपीएम मोदी ने की खरीदारी 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है। आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हों। आज मैंने कुछ उत्पादों की खरीद की, जो महिला उद्यम, सृजनशीलता तथा भारत की संस्कृति के प्रतीक हैं। #नारीशक्ति’

तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाए गए कशीदाकारीयुक्त शॉल की खरीद पर उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट हस्त कशीदाकारीयुक्त शॉल अनुपम दिखा। मैंने एक ऐसा ही शॉल खरीदा। ट्राइब्स इंडिया इस उत्पाद की मार्केटिंग करता है। #नारीशक्ति’

हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग के संबंध में उन्होंने ट्वीट किया, ‘इसने वातावरण में और अधिक रंग भर दिया। हमारे जनजातीय समुदायों की कला दर्शनीय है। यह हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग रंगों और रचनाशीलता का आपस में विलय कर देती हैं। आज इस पेंटिंग की खरीद की। #नारीशक्ति’

admin

Leave a Comment