यू.पी.एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री बने मुकेश सिंह सिकरवार

0
448
यू.पी.एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री बने मुकेश सिंह सिकरवार
लखनऊ: माध्यमिक शिक्षणत्तर संघ की नई प्रदेश कार्य समिति का चुनाव लखनऊ में ए.पी.सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ, जिसमे सर्व सम्मति से नई प्रदेश कार्य समिति का गठन किया गया।
नई कार्य समिति में बरेली के आलोक सिंह चौहान पुनः प्रदेश अध्यक्ष व आगरा के मुकेश सिंह सिकरवार को प्रदेश महामंत्री चुना गया।
-लखनऊ में सर्वसम्मति से हुआ नई प्रदेश कार्य समिति का चुनाव।
आगरा के मुकेश सिंह सिकरवार, विभिन्न सामाजिक संगठनों, राज्य कर्मचारी संघ आगरा, जिलाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष, शीर्ष पदों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
श्री सिकरवार अभी तक संघ में प्रदेश मंत्री का दायित्व देख रहे थे। उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अक्षय भारद्वाज, विजय शर्मा, मनीष शर्मा, ठाकुर सोमेंद्र सिंह, राम कुमार, संतोष सिंह, उमेश गुप्ता, वहीद भाई, रजनीश कुमार, रमेश कुमार, शैलेन्द्र गिरी, रविन्द्र कुमार, वेद प्रकाश आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। चुनाव में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Solve : *
14 ⁄ 7 =